खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही

 

आगर-मालवा, 26 अगस्त/ कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा 26 अगस्त 2023 को 3 दुकानों के निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। जिसमें शिव शक्ति मावा भंडार से मावा अमरदीप कैफे से मिठाई पेठा एवं समोसे के सैंपल जांच हेतु एकत्रित कर सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भोपाल भेजे गए। गौरव किराना से पास्ता एवं काजू की जांच की। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने इस अवसर पर वापसी योग्य सामग्री को पृथक से बेचने योग्य नही केवल वापसी के लिए संग्रहित रखकर ही रखनें, खाद्य कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड बनवाने के बाद ही कारोबार करने एवं खाद्य लाइसेंस की प्रति दुकान या खाद्य सामग्री के परिवहन करने वाले वाहन में चस्पा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बारिश के मौसम में दुकान परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढंक कर रखने तथा समोसे,कचोरी, पोहा, सेंव जैसी नमीयुक्त तेलीय खाद्य सामग्री परोसने के लिए एल्यूमीनियम फाइल युक्त दोने प्लेट, स्टील की प्लेट कटोरी, बिना प्रिंट वाले प्लेन पेपर, का उपयोग करने के निर्देश दिए तथा कामियां पाए जाने पर 2 दुकान संचालको को सुधार हेतु नोटिस दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live