निर्वाचन आयोग के तीन रंगो के सिम्बॉल का ध्वज मोतीसागर तालाब पर लहराकर मतदाताओं को दिया जागरूकता का संदेश

 

 

आगर-मालवा, 26 अगस्त/विधानसभा निर्वाचन-2023 में आम मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतन्त्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे तथा पात्र मतदाता निर्वाचन नामावली में जुड़ने से वंचित न रह जाये इस उद्देश्य को लेकर शनिवार को आगर शहर का ऐतिहासिक मोतीसागर तालाब में कलेक्टर सह जिला जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर मिलिन्द ढोके, स्वीप नोडल  ओ.पी.विजयवर्गीय, होमगार्ड कामाडेड सुश्री वीना कोशल अति.मु.का.अ.जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह सेंगर, प्रभारी पीओ डूडा श्री पवन फुल फकीर, जिला शिक्षा अधिकारीश्री आर.जी.शर्मा सहित गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में 1200 स्केयर फिट लंबा निर्वाचन आयोग का तीन रंगो का सिबांल होमगार्ड के कंमाडेड वीना कौशल के मार्ग दर्शन में मोटर बोट के माध्यम से लहराया गया।एवं ड्रोन कैमरे की मदद से फोटो सेशन किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सिंह द्वारा आम मतदाताओं को जागरूक रहकर आने वाले निर्वाचनो में अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतन्त्र को मजबूत बनाने में योगदान देने का आव्हान किया। साथ ही आव्हान किया जिले के जो लोग व्यापार इत्यादी हेतु जिले से पलायन कर जाते है वे मतदाता भी मतदान की तिथियो में जिले में आकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088