जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने विकास रथ को दिखाई हरीझंडी

 

 

आगर-मालवा, 07 सितम्बर/ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथ को बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जिले के गांव एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डां में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विकास रथ “विकास किया है-विकास करेंगे“ की थीम पर आधारित हैं, जो जिले के गांव एवं नगरीय निकायों के वार्डां का भ्रमण का निर्धारित रूट अनुसार भ्रमण करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, प्रेम यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिले में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live