जनपद बड़ौद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने ली पद की गोपनीयता की शपथ , नवनिर्वाचित सरपंचो को भी किया सम्मानित

आगर मालवा । 5 अगस्त को जनपद पंचायत बड़ौद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों का शपथ विधि समारोह शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से पूजन कर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिसके बाद मेला ग्राउंड में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जंहा सबसे पहले माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह ढोढर व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधे ठाकुर एवं सभी निर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी के मुख्य आतिथ्य व भाजपा नेता मनोज बंटी ऊंटवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जंहा भाजपा नेता मनोज बंटी ऊंटवाल ने नवनिर्वाचित सरपंच व जनपद सदस्यों को बाबा बैजनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रखब जैन , मधु गहलोत , मदन सिंह केसरिया , सुरेंद्र सिंह ढोढर समेत कई भाजपा नेता कार्यकर्ता ओर जनपद के सीईओ सहित पंचायत सचिव व रोजगार सहायक मौजूद रहे । साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़ौद पंकज दरोटिया द्वारा इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान एवं अंकुर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि शासन के महत्वपूर्ण अभियान में जुड़कर सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करे। जनपद सीईओ ने उपाथितजनों का आभार भी माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088