एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन।

 

 

बड़ोद। आगर जिले के बडौद में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर हनुमान गढ़ी पर 17 सितंबर को आयोजित होगा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण एवम् शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में तहसील स्तरीय प्रथम युवा चेतना शिविर संपन्न होने जा रहा है, जिसमें युवाओं को व्यसन से बचाने सृजन में लगाने के सुत्र सिद्धांत पर गहन मार्गदर्शन किया जाएगा। इस एक दिवसीय युवा चेतना शिविर में 17 वर्ष से 45 वर्ष तक के हर जाति, लिंग, भाषा, धर्म, संप्रदाय के युवा भागीदारी करेंगे।
आज का युवा वर्ग अपने जीवन उद्देश्य को समझ सके और इस युवा वर्ग के द्वारा देश हित में कारगर कदम उठाए जा सके। इन श्रेष्ठ भावनाओ को लेकर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा आमला के तत्वावधान में एवम् गायत्री परिवार शाखा बडौद के आयोजकों द्वारा यह युवा चेतना शिविर संपन्न कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live