अव्यवस्थित यातायात से बड़ा हादसा होने से टला।

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में सुभाष मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं होने से यहां आए दिन कुछ ना कुछ हादसे होते रहते हैं आज शाम को भी ऐसा ही हुआ। एक निजी बस में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल घुस गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। लोगों ने उसे निकाला। आपको बता दें कि सुभाष मार्ग नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है जहां ना तो प्रशासन का ध्यान है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का । की बार प्रशासन को अवगत करवाया गया है। फिर भी प्रशासन के पास इसका कोई स्थाई समाधान नहीं है। जिससे यहां आए दिन ऐसे ही हादसे होते रहते है। यहां शायद प्रशासन कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live