शुभ मुहूर्त में विराजे गजानन।

 

पिंटू बैरागी

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में आज गणेश जी की आराधना का महापर्व गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है जो 19 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा ।नगर में आज मंगलवार को गणेश उत्सव को लेकर गणेश स्थापना श्रद्धालुओं उत्साह देखा गया। वही जगह-जगह पंडाल सजाया गया। शाम को शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर स्थापना की गई। नगर में कई प्रमुख जगह, बस स्टैंड, आलोट रोड गांधी चौक ,कंकाली चौक हाटपुरा बाजार कायस्थ मोहल्ला आदि अनेक स्थानों पर उत्सव की धूम रही। बस स्टैंड स्थित नगर गणेश की प्राण प्रतिष्ठा व पूजा अर्चना बड़ी धूम धाम से को गई।महा आरती कर प्रसादी वितरित की गई। जानकारी नगर गणेश मित्र मंडल बस स्टेंड के भरत सेन अरुण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल आशीष जायसवाल अरविंद,मदन राठौर आदि द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live