उद्योगपति अनिल अंबानी सपरिवार पहुंचे नलखेडा “माँ बगलामुखी के किये दर्शन “

(प्रतिक तातेड )

नलखेडा-उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी ने शनिवार को महाकाल के दर्शन के पश्चात नलखेडा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्ध पीठ पहुंचकर माँ बगलामुखी के दर्शन कर माता मंदिर पर पूजा अर्चना की ।

दंपती बेटे अनमोल और बहू कुशा के साथ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ माता की आराधना की।

अंबानी परिवार ने गर्भगृह में बैठकर माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया।

अनिल अंबानी परिवार सहित गर्भगृह में आराधना करने के बाद काफी देर तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे । इस दौरान उन्होंने सपरिवार यज्ञशाला में हवन भी किया।

मंदिर पहुंचने पर भाजयुमो के कमल प्रेम राठौर,मोहित मकवाना आदि ने उन्हें माँ बगलामुखी का चित्र भेंट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live