होगा  51 फुट रावण का दहन

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजया दशमी को पर्व मनाया जाएगा।
इसके लिए नगर परिषद के समीप दशहरा मैदान को व्यवस्थित कर तेयारी कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद बड़ोद द्वारा कृषि उपज मंडी में स्थानीय कलाकार मनोज कारपेंटर, द्वारा 51 फुट के रावण का निर्माण किया जा रहा है। जिसका का दशहरा मैदान में खड़ा कर दिया जाएगा। रावण दहन के लिए श्री कृष्ण मंदिर गांधी चौक से भगवान राम की पालकी निकाली जाएगी जो दशहरा मैदान पर पहुंचेगी वहा भगवान राम की पूजा अर्चना की जाएगी उसके बाद रावण दहन किया जाए।
जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live