व्यय प्रेक्षक शशिधरन ने अन्तर्राज्यीय चैकपोस्ट का किया निरीक्षण

 

 

आगर-मालवा, 23 अक्टूबर/भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक अनिल शशिधरन (आईआरएस) ने सोमवार को मध्यप्रदेश एवं राजस्थान राज्य की सीमा पर स्थित जिले की एसएसटी चैकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी टीम को अन्तर्राज्यीय सीमा से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहन चैकिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करवाने हेतु सीमा क्षेत्र में सभी आवंछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु पैनी नजर रखी जाए। व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी टीम द्वारा संधारित किए जा रहे रिकार्ड का भी अवलोकन किया।
अन्य चैकपोस्ट का निरीक्षण
व्यय प्रेक्षक  शशिधरन ने चैकपोस्ट महुडिया, बरगढ़ी, मोडी एवं माणा का भी औचक निरीक्षण कर एसएसटी टीमों के कार्यां का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर लायजनिंग अधिकारी प्रहलाद ढोढरिया उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088