ग्राम झलारा आगर में तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

 

 

 हिम्मतसिंह तंवर की रिपोर्ट

आगर जिले के ग्राम झलारा में कालुसिंह पिता मेहरबानसिंह  उम्र 22 वर्ष की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। , बताया जा रहा है कि मृतक कालुसिंह तालाब पर सिंचाई हेतु मोटर चलाने गया था , लंबे समय तक घर वापसी न होने की स्थिति में घर वालों ने तलाश की तो कालुसिंह तालाब में मृत अवस्था में पाया गया ग्रामीणों की मदद से कालुसिंह को जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा कालुसिंह के मृत होने की पुष्टि करते हुए पोस्टमार्टम करके लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई , युवक के असमय मृत्यु से गांव एवं क्षेत्र में शोक का माहोल है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live