कलेक्टर सिंह ने चुनाव कार्यों की समीक्षा की

 

 

आगर -मालवा, 11 नवंबर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह शनिवार को जिला पंचायत सभा में बैठक लेकर चुनाव कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने सेक्टर अधिकारी राजस्व एवं पुलिस को निर्देश दिए कि क्रिटिकल मतदान केंद्र का भ्रमण कर पुख्ता कानून व्यवस्था की जाए। सभी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं भी देख ले। मतदान दिवस के पूर्व जो भी कार्यवाही होना है, वह शीघ्र पूरी कर ले। मतदान दलों को सामग्री वितरण, अन्य जिलों से आने वाले मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल तक लाने सहित सभी व्यवस्था करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास अधिकारी, समस्त सीईओ एवं सीएमओ , विद्युत विभाग के अधिकारी , कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live