पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्ट -पिंटू बैरागी

बड़ोद।आगर जिले के बड़ोद में सेन समाज द्वारा 6 दिवसीय आयोजन में पंडितों द्वारा हवन पूजन कर पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ व परि माता की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज द्वारा व जन सहयोग से परी माता की प्राण प्रतिष्ठा व शिव पार्वती की स्थापना की गई। जिसमें सैकड़ो धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाज द्वारा नगर के आसपास क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार को इसी को लेकर प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। जानकारी समाज के मनीष परमार रतनलाल परमार द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live