खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही

 

आगर-मालवा, 26 फरवरी/कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार द्वारा गत दिवस विक्रम सिंह निवासी लाला की सांवरिया दूध डेयरी का निरीक्षण कर विक्रय के लिए रखी 03 केन से मिश्रित दूध का तथा मनीष दूध डेयरी गोपाल मंदिर से भैंस का दूध, पनीर एवम देशी घी के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किये चारों सैंपल सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण लैब भोपाल भेजे गए। वही जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
वही केएल कुंभकार ने खाद्य कारोबारियों को सुझाव देते कहा की अपने वार्षिक टर्न ओवर अनुसार वैध खाद्य लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की सामग्री का ही संग्रहण विक्रय करें। दूध संकलन पंजी में प्रतिदिन की संग्रहित दूध की मात्रा का योग, थोक विक्रय की जानकारी अवश्य दर्ज करे, गुणवत्तापूर्ण और मानक स्तर के दूध का ही संग्रहण करें, केन एवं परिसर में साफ-सफाई अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live