मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।

 

आगर मालवा
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सोमवार को स्थानी सर्किट हाउस पर आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार ,मदन लाल चौधरी, नजीर एहमद, प्रदेशसचिव अशोक नाहर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सोनी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के मुख्य अतिथियों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए। सभी ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए कोई पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता है। वही कार्यक्रम को आदर्श प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष हिंदूसिंह यादव एवम प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे।कहा की लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की हालत आज बहुत खराब है दिन पे दिन पत्रकारों का शोषण हो रहा है। अब हमे चाहिए की हम सब मिलकर एक दूसरे का साथ दे।कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने अतिथियों का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की एक दूसरे को बधाई दी। और अपने मन मुटाव को दूर किया। साथ अतिथ्यो द्वारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई आगर द्वारा ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा कर उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय झांजी ने किया अंत में आभार ब्लाक अध्यक्ष दिलीप जी जैन माना।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्रिदेव के महत्व को समझा कर बूथ पर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने दी जानकारी     |     मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही।     |     महिलाओं के बैंक खाते प्राथमिकता से खोलें जाए-कलेक्टर वानखेड़े डीएलसीसी की बैठक संपन्न     |     नप मे स्वच्छता की पाठशाला का हुआ आयोजन     |     खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त जांच कार्यवाही     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।     |     मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार हो     |     बारिश के साथ गिरे ओले, किसानो कि फ़सल में होगा नुकसान      |     कलेक्टर वानखेड़े साईकिल चला कर पहुंचे दफ्तर,     |     हैदराबाद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का प्रशिक्षण संपन्न     |    

Aagar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088