प्रभारी डिप्टी कलेक्टर यादव को एसडीएम आगर का प्रभार

 

 

 

आगर -मालवा, 10 मार्च। कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह द्वारा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर  सत्येंद्र बैरवा का स्थानांतरण आगर मालवा जिले से खरगोन हो जाने पर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव को अनुविभागीय अधिकारी आगर का प्रभार अस्थाई रूप से अन्य आदेश पर्यंत तक सौंपा गया है।
जारी आदेशानुसार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर यादव के प्रभार की सभी शाखाओं का प्रभार, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण बरवड़े को अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live