कलेक्टर  सिंह ने जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की नवीन पद स्थापना की

 

आगर मालवा 10 मार्च। कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की नवीन पद स्थापना की है।
जारी आदेशानुसार नायब तहसीलदार उप तहसील सोयतकला रामेश्वर दांगी की नवीन पद स्थापना अनुभाग आगर (वृत्त तनोडिया) की गई है। नायब तहसीलदार उप तहसील बड़ागांव  पारस वैश की नवीन पद स्थापना उप तहसील बीजानगरी, नायब तहसीलदार उप तहसील बीजानगरी  चंद्रशेखर परमार की नवीन पद स्थापना उप तहसील बड़ागांव तथा प्रभारी नायब तहसीलदार अनुभाग आगर (वृत तनोडिया) भागीरथ चौहान की नवीन पद स्थापना उप तहसील सोयतकला की गई है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live