दीवार लेखन से मतदाता जागरूकता का संदेश

 

आगर-मालवा 11 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले का कोई भी मतदाता मतदान से छूटे नहीं, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाकर मतदान की तिथियों का व्यापक प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जन अभियान परिषद की नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा गांव-गांव मतदान की तिथि एवं मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन का दीवार लेखन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live