विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से शुष्क दिवस रहेगा

 

आगर-मालवा, 04 मई/लोकसभा चुनाव अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सुसनेर संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में 07 मई को मतदान सम्पन्न होंगे। इस हेतु मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से विधानसभा क्षेत्र सुसनेर एवं इससे संलग्न 03 किलोमीटर के दायरे में शुष्क दिवस रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व यानि 05 मई 2024 की शाम 06ः00 बजे से विधानसभा क्षेत्र सुसनेर एवं इससे संलग्न 03 किलोमीटर तक की दूरी में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, मद्य भाण्डागार से मदिर का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live