अभिभावक सम्मेलन सह पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न

बड़ोद। आगर जिले के बडौद में आज महावीर जैन विद्या मंदिर में विद्यालय के अभिभावकों का सम्मेलन मनीष परमार जनशिक्षक कैलाश भावसार के मुख्य आतिथ्य तथा श्याम विश्वकर्मा , प्रमोद जैन, अजीत जैन,उपाध्यक्ष विद्यालयिन समिती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती,भगवान महावीर स्वामी तथा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित व माल्यार्पण के साथ हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं ने संगीत के साथ सरस्वती वंदना तथा अन्य प्रस्तुति दी।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मनीष परमार ने बालक के विकास मे माता-पिता व विद्यालय कि भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बालक को संस्कारित व शिक्षा प्रदान करने में माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान होता है।
कैलाश भावसार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धावान लभते ज्ञानम् अर्थात जो श्रद्धा रखता है वही गुरु से ज्ञान को प्राप्त करता है। ।कार्यक्रम को संतोष जैन प्रबंधक ने भी संबोधित किया अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में अजीत जैन ने ने भी संबोधित किया।आभार प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना व कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने द्वारा किया गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088