बच्चों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन |

आगर मालवा | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा सोमवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया किया। पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं में गणित संकाय से 14 बच्चे सम्मिलित हुए एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं के टॉप 5 बच्चों में दिव्यांश जैन 90.8 प्रतिशत, नमन पुरोहित 90.2 प्रतिशत, जितेंद्र कारपेंटर 87.2 प्रतिशत, आईशु गुप्ता 77.4 प्रतिशत, वंश भंडारी 77 प्रतिशत और कक्षा 10वीं में कुल 147 बच्चें सम्मिलित हुए एवं कक्षा दसवीं का रिजल्ट 84 प्रतिशत रहा। इसमें माही वर्मा 94.2 प्रतिशत, दिव्यांश अग्रवाल 92.6 प्रतिशत, केशव राज खंडूजा 91.4 प्रतिशत, गुंजन यादव 90.2 प्रतिशत संजोग कुमार जैन ने 89.8 प्रतिशत अंक के साथ सफलता प्राप्त की संस्था मैनेजर फादर जार्ज एवं प्राचार्य जोसी मैथ्यू ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live