रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति |

आगर मालवा  । राज्य निर्वाचन आयोग। द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2024 उत्तरार्द्ध की घोषणा की गई हैं। जिले की नलखेड़ा जनपद के अंतर्गत रिक्त दो वार्डों में पंच के निर्वाचन होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेंद्र सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2024 उत्तरार्द्ध के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी की नियुक्ति की है। जनपद पंचायत नलखेड़ा अंतर्गत रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार नलखेड़ा प्रेम नारायण परमार तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी जनपद सीईओ जितेंद्र सेंगर को बनाया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live