रोस्टर निरीक्षण दल का गठन |

आगर-मालवा | अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी आगर का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण वर्ष 2024-25
का किये जाने हेतु अपर कलेक्टर आरपी वर्मा ने दो सदस्यीय रोस्टर निरीक्षण दल का गठन किया है। दल में अधीक्षक
एस एस भूरिया, सहायक ग्रेड-03 जतिन वर्मा शामिल है।

यह दल सामाजिक न्याय विभाग आगर मालवा , जिला आबकारी विभाग आगर मालवा ,एवं जिला कोषालय आगर मालवा
का निरीक्षण कर अपनी टीप तैयार करेगा। अपर कलेक्टर वर्मा ने उपरोक्त विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान
दल को रिकार्ड उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live