कानड़। नगर की एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक ऑफ इंडिया शाखा, जो आगर रोड पर स्थित है, के बाहर लगे एटीएम से नागरिक परेशान हैं। बैंक के खुलने के समय तक तो एटीएम चालू रहता है, लेकिन शाम होते ही उसका शटर डाउन कर दि जाती है, जिससे आमजन को नकद राशि निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दीपावली जैसे त्योहारों के समय लोगों को खरीददारी और आवश्यक खर्चों के लिए नकद राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में जब नागरिक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचते हैं, तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एटीएम बैंक के समय के अनुसार ही खुला रहता है, जबकि नियम के अनुसार एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए। त्योहार के मौसम में यह स्थिति और अधिक परेशानी बढ़ा रही है।
नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि एटीएम को 24 घंटे चालू रखा जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से वहां एक गार्ड की तैनाती भी की जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
