इन्दौर  अहमदाबाद हाईवे  पर हुआ बड़ा हादसा , बेटमा समीप वाहन दुर्घटना मे 8 लोगो की मौत , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान  पहुंचे जिला अस्पताल  ||

इंदौर |  बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले हैं. सभी अलीराजपुर के जोबट  में एक विवाह  कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वापस लौटते हुए बुधवार देर रात को घाटाबिल्लोद समीप  खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में एक महिला सहित 8 लोगों की  मौत हो गई. मृतकों के शव को इंदौर के जिला अस्पताल लाया गया  , जहां केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने खुद पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हादसे की जानकारी दी और स्थानीय प्रशासन से बात कर मृतको के शवो को गुना भिजवाने की व्यवस्था पर चर्चा की ,मृतको मे कमलेश पिता धनसिंह भिलाला , धन सिंह पिता गंभीर सिंह , रतन सिंह पिता नानका सिंग,अंतिम पिता राम सिगं , नर्मदी बाई पति गणपत , तेर सिंग पिता नानका ,बृजेश सिंह पिता गणपत सिंह डूडवे और नानका सिंह भिलाला उम्र 70 वर्ष शामिल है  सभी गुना जिले के विशवाडा गाँव के निवासी है . वही  हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केबिनेट मंत्री  नागर सिंह चोहान ने हादसे मे मृतको के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाये व्यक्त की है और मृतको के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है  |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live