जिले के चारों विकासखंड में होगा पुस्तक मेले का आयोजन |

आगर-मालवा ।  मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आगर – मालवा जिले के चारों विकासखण्ड में 22 से 24 जून तक पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के इच्छुक पुस्तक एवं यूनिफार्म , टाई बेल्ट आदि के विक्रेता संबंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड स्त्रोत समन्वयक से संपर्क कर एवं निर्धारित पुस्तकों की सूची प्राप्त कर निर्धारित शुल्क पर पुस्तकों का विक्रय कर सकेंगे , साथ ही विद्यालयों की चयनित यूनिफार्म टाई बेल्ट उचित मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे।
मेले का आयोजन विकास खंड आगर में शासकीय उत्कृष्ट उमावि आगर मालवा, बड़ौद में शासकीय उत्कृष्ट उमावि बड़ौद, नलखेड़ा में सीएम राईज उमावि नलखेड़ा तथा सुसनेर में शासकीय कन्या उमावि सुसनेर में आयोजित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live