महानगरों की तर्ज पर आगर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का लिया निर्णय छोड़ी नौकरी

 

आगर मालवा

आगर के शासकीय जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ हुए डॉक्टर संजय जामलिया ने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को दूर करने एवं स्थानीय स्तर पर महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी सेवा से त्यागपत्र देते हुए स्वयं का एक हॉस्पिटल खोल लिया। डॉक्टर जामलिया अपने ट्रामा सेंटर के माध्यम से अभी तक कई ऐसे जटिल ऑपरेशन कर चुके हैं जो आगर के लिए असंभव थे। मरीजों का समय एवं अतिरिक्त धन खर्च होने से तो बचा ही साथ ही स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक उपचार भी मिलने लगा। डॉक्टर संजय जामलिया और डॉक्टर दिगंत शर्मा ने मिलकर आर के ट्रामा सेंटर की स्थापना करते हुए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में तेज गति के साथ विस्तार किया मॉड्यूलर ओटी का निर्माण करते हुए नेवीगेशन मशीन से घुटने प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन भी कर दिए। ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर के साथ-साथ डीआरएक्स रे मशीन स्थापित की गई जो महज कुछ ही मिनट में परिणाम दे देती है। रीड की हड्डी कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे ऑपरेशन भी यहां होने लगे हैं। जब इस संबंध में डॉक्टर जामलिया से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आगर में हड्डी से संबंधित मरीजों को महानगरों की ओर भागना पड़ता था और वहां उनके साथ भटकाव की स्थिति निर्मित होती थी हम यहां कम खर्च पर अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसी उद्देश्य के साथ मेरे द्वारा शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर यह निर्णय लिया गया था

 

डॉक्टर संजय जामलिया ओर उनकी टीम को AGAR LIVE की और से डॉक्टर्स डे पर हार्दिक शुभकामनाएं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088