नगर परिषद मे बड़ा खेल, मन माने तरीके से कि जा रही खरीदी

 

अध्यक्ष पार्षदो ने मिल कर दिया ज्ञापन

बड़ोद। बुधवार को नगर परिषद बड़ोद के 11 पार्षदों ने एकमत होकर नगर परिषद सीएमओ के विरुद्ध एक ज्ञापन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है। कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से बिना अनावश्यक सामग्री क्रय की जा रही है। जिसके कारण नगर का विकास कार्य बाधित हो रहा है। एवं आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है समस्त सामग्री क्रय एवं समस्त प्रकार के भुगतानों पर तुरंत रोक लगाई जाए।एवं प्रकरण परिषद में चर्चा हेतु रखा जाए।ऐसी मांग पार्षदों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष से की गई है। पार्षद सुंदर जैन द्वारा बताया गया की सीएमओ द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया तो समस्त पार्षदों द्वारा सीएमओ के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी द्वारा ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुवे एक लिखित आदेश पार्षदों की उपस्थिति में सीएमओ सौंपा गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद सीएमओ द्वारा बिना आवश्यक सामग्री क्रय की जा रही है। व अनलीगल तरीके से भुगतान किया जा रहे हैं। जिसकी शिकायत पार्षदगणों द्वारा की गई है।अतः आज दिनांक के पश्चात किसी भी प्रकार की सामग्री क्रय व भुगतान संबंधित कार्यवाही तत्काल बंद की जाए। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी,पार्षद सुंदर जैन,यूसुफ हुसैन बोहरा,रवि राजपूत,राधा कमलेश जैन,जमुना बाई शंभू लोबाना,सितारा बी जहीदुल्ला खान,रुखसार बी फिरोज खान ,अंकित झांझोट,आबेदा बी सेराज खा ,आदि उपस्थित रहे।आपको बता दे कि नगर परिषद सीएमओ बड़ोद हमेशा से विवादों मे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live