पीएम एवं सीएम ने स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया 

 

 

सुसनेर। भारत को पुनः विश्वगुरु की ओर अग्रेषित करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश को शसक्त राज्य बनाने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है तो आज स्वसहायता समूह की बहने टोल प्लाजा के कार्य भी करने वाली है। ऊक्त बात भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा ने भाजपा महिला मोर्चा मण्डल सुसनेर द्वारा स्थानीय विधायक कार्यालय बैठक हाल में आयोजित क्षेत्र के स्वसहायता समूह की बहनो के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने कहा कि आज हर महिला को केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभ जरूर मिल रहा है। चाहे लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या लाडली बहना योजना हो। कार्यक्रम को विशेष अतिथि मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी सकलेचा एवं कविता आशीष शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वसहायता समूह को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना प्रारम्भ करने सहित प्रधानमंत्री मातृत्व योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी देकर पुनः 2023 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने किया एवं आभार मंडल प्रभारी एवं पार्षद मीना पवन शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088