सीएम राईज स्कूल आगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

 

आगर मालवा 24 अगस्त। सीएम राईज स्कूल शासकीय मॉडल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय आगर-मालवा में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कक्षा 1 से 5 के छात्र–छात्राओं की कृष्ण – राधा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने कृष्ण व राधा बनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के मध्य मटकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हंसवी सोलंकी, द्वितीय स्थान वेदांत शर्मा एवं तृतीय स्थान पर आर्यमन सिंह रहे तथा राधा बनाओ में प्रथम भव्या सोलंकी, द्वितीय प्रज्ञा विश्वकर्मा, तृतीय तनुश्री बोडाना रहे। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं में प्रथम रानी कुंभकार, द्वितीय चंचल राजोरिया, तृतीय स्थान पर जोया और खुशी रही। इसके साथ ही मटकी फोड़ों कार्यक्रम में प्रथम प्रेमनारायण, द्वितीय राजवीर समरावत,तृतीय दीपक परमार रहे।
कार्यक्रम में कक्षा 8की छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत की।
सभी छात्र ,छात्राओं को प्राचार्य संजीव उपाध्याय द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में प्राची शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रधानाध्यापक दिलीप उपाध्याय ने कृष्ण के जीवन , शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। संचालन ब्रजेश पाटीदार द्वारा किया गया । इस अवसर पर, शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live