मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी दिन कलेक्टर सिंह ने की अपील

 

आगर-मालवा 30 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में 31 अगस्त तक नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं तथा मतदाता सूची में नाम जुड़ने से शेष है, उनसे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है। साथ ही जो युवा 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे वे भी मतदाता सूची नाम जुड़वाने हेतु अग्रिम आवेदन बीएलओ का देकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं।
कहां जुड़वा सकते हैं नाम
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु मतदाता अपने क्षेत्र केबीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन तरीके से तथा वोटर हेल्पलाइन एप एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड अपने मोबाइल फोन पर स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म नंबर 6 भरकर नाम जुड़वा सकते है। मतदाता, मतदान केंद्र पर जाते समय अपनी अंकसूची, आधार कार्ड, दो फोटो साथ लेकर जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088