स्कूलों में मनाया आज कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव।

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में आगर रोड स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे नन्हे बच्चे राधा कृष्ण के स्वरूप में स्कूल पहुंचे कृष्ण की वेशभूषा में कोई माखन चोर बना तो कोई बंसी बजैया तो कोई ग्वाला बना तत्पश्चात मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में कान्हा बनकर आए बालकों ने मटकी फोड़ी स्कूल के समस्त बच्चों ने बड़े स्वाद के साथ माखन खाया राधा कृष्ण बने नन्हे बच्चों ने झूला झूलते हुए बांसुरी बजाई अंत में स्कूल स्टाफ़ ने समस्त बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की प्रसादी वितरित की गई प्राचार्य रामचंद्र महेलका उपप्राचार्य गोविंद सिलोरिया सहित समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा जानकारी संचालक आनन्द बौद्ध ने दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live