विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व…

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

 

बड़ोद।  नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मंदिर में भैया/बहिनों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भैया/बहिन राधा – कृष्ण, बलदाऊ, सुदामा, नंदबाबा,यशोदा मैया ,देवकी मैया और ग्वाल-बाल की मनमोहक पोशाक पहनकर आकर्षित ढंग से तैयार होकर आए । भैया/बहिनों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कथाओं,भजनों एवं नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी साथ ही भैयाओं ने पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी ।पीतांबर वस्त्रों में छोटे-छोटे भैया/बहिन हाथों में मुरली लिए श्रीकृष्ण रूप में अत्यंत सुंदर लग रहे थे। मंच पर श्री कृष्ण के मधुर गीतों से सारा वातावरण श्रीकृष्णमय हो उठा।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एवं आचार्य/दीदी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live