कृषि विकास अधिकारी  भूरे का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

आगर मालवा 1 सितंबर। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बडौद  राजेन्द्र सिंह भूरे 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत होने पर सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में आयोजित सम्मान समारोह को सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बारी-बारी से संबोधित कर भूरे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके शासकीय सेवा के दौरान मिले सहयोग व कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की।
उपसंचालक कृषि  विजय चौरसिया ने कहा कि  भूरे अपने कार्य के प्रति हमेशा पूरी तरह समर्पित रहे है, शासकीय सेवा में इनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण भाव हमेशा याद किया जाएगा। नये कृषि विस्तार अधिकारियेां को इनसे प्रेरणा लेना चाहिये कि जो भी कार्य आपको दिया जाये तो पूरी लगन के साथ समय पर पूरा किया जाए। भूरे ने अपने सम्बोधन में विभाग के द्वारा किये गये सम्मान एवं विभाग के अधिकारियो द्वारा मिले सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मेरी विभाग को जब भी आवश्यकता लगेगी मैं हमेशा तैयार रहूंगा। चौरसिया सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्री भूरे को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर का उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में  कैलाश सूर्यवंशी, जलील खान प्रभुलाल सूर्यवंशी सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी, आर.सी.सोराष्टीय, डी.पी.मेहर, सहित विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live