जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

 

आगर मालवा 7 सितंबर। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी, तेजादशमी,डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, आदि त्योहार शांति एवं सोहर्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक मधु गहलोत, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष  नीलेश पटेल, जनप्रतिनिधि भैरोसिंह सिंह चौहान,सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, शहर काजी वसीउद्दीन, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे, एसडीएम सुसनेर  मिलिन्द ढोके, मीडिया प्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर  सिंह ने बैठक में सभी का स्वागत करते हुए आगामी त्यौहार के लिए समिति सदस्यों से सुझाव मांगे एवं अमल के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजक टेन्ट रोड से हटकर लगाये, आवागमन बाधित नहीं हो, निराश्रित गौवंश के प्रबंधन के लिए व्यवस्था रखे। गणेश विसर्जन के लिए निकलने वाले अनन्त चतुर्दशी जूलूस व ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाए की जाये। जुलूस रास्ते में पर्याप्त लाईट व्यवस्था करवाये, विसर्जन स्थल पर होमगार्ड बल बोट, रस्सा, लाइफ जैकेट तथा गोताखोर आदि संसाधन के साथ उपस्थित रहे। विसर्जन के दौरान मुर्ति को लेकर कोई भी पानी के अंदर नहीं जाये। डीजे एसडीएम की अनुमति के बाद निर्धारित आवाज मे ही बजाये, आयोजक मंडल विद्युत तार एवं विद्युत पोल के आस-पास पण्डाल नहीं लगाये,
विधायक  ने सभी समुदायों को आगामी त्यौहार सदभावना के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, शांति भंग करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन एडीएम  आर पी वर्मा द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live