प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 

आगर-मालवा, 08 दिसम्बर/प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र आगर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार शुक्ला रहें, जिन्होंने कृषकों को प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यशाला में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एके दीक्षित ने सभी का स्वागत् करते हुए केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
उपसंचालक कृषि विजय चौरासिया एवं सहायक संचालक कृषि ने नलखेड़ा क्षेत्र में कृषकों के प्रक्षेत्र पर कुलपति शुक्ला को भ्रमण करवाकर एवं फसलों का अवलोकन करवाया। साथ ही केंद्र पर प्रजनक बीज उत्पादन इकाई, फसल संग्रहालय, प्राकृतिक खेती इकाई, ड्रैगन फ्रूट तथा अन्य इकाइयों का अवलोकन किया।
साथ ही सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मैदानी अधिकारी एवं उपस्थित किसान भाइयों से चर्चा की एवं उन्होंने खेती को लाभ का धंधा किस प्रकार बनाया जाए तथा ड्रोन तकनीकी एआई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरपीएस शक्तावत ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live