सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित होगी

 

 

आगर मालवा, 22 सितंबर। भारत सरकार एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 23 सितम्बर को जिले के जिले के समस्त महाविद्यालयों में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सायबर अपराधों के प्रति युवा वर्ग को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।जिला खेल अधिकारी शक्ति राउत ने बताया कि सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यशाला शासकीय महाविद्यालय बडौद, नलखेड़ा,सोयत, सुसनेर, एवं आगर में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live