महाविद्यालय में रासेयो इकाई ने मनाया मानवाधिकार दिवस


आगर-मालवा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.जी.सी.गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने बताया कि मानवाधिकार दिवस 2022 “गरिमा,स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय”थीम पर मनाया गया।मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेखा चंद्रपाल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को मानवाधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों के माध्यम से मानव के अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य को जन्म लेते ही उसे अधिकार मिलने लग जाते हैं। धीरे-धीरे वह अपने अधिकारों के प्रति सजग होता चला जाता है। इस अवसर पर समाज शास्त्र के सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार दांगी ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों तथा रासेयो स्वयं सेवक भेरूसिंह आर्य, गणपत,कशिश सोनी, अनीशा सोलंकी, अंजली राठौर, अनुसुइया राठौर सहित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर. व्ही. गुप्ता, आदिश कुमार जैन, राम कुमार अंजोरिया, राजकमाल नर्गेश, सीमा मुवेल श्रद्धा पांडे,डॉ कमल जटिया, मनोज कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जाएगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’     |     प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन     |     पीडीएस के चावल ले जा रही आईसर गाड़ी पुलिस ने पकड़ी अधिकारियो ने बनाया पंचनामा     |     विधानसभा चुनाव के बाद हुई जनसुनवाई आयोजित      |     बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     किसानों की ईकेवाईसी एवं लैंड लिंक को लेकर निर्देश जारी     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088