कानड़। नगर परिषद मे इस समय बन्दर बाट चल रही हे। वो चाहे निर्माण कार्य हो, या फिर दुकान नीलामी या नविन कार्य हो, ज़ब से नगर सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनी तब से डग मग हे। जो भी नगर मे विकास हुआ उसमे जमकर कमीशन बाजी का खेल हुआ। जिस कारण चल रहे और हो चुके निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने से नप के पार्षदो ने शिकायत कर जांच भी कार्रवाई गई थी। जिस मे निर्माण कार्य सही नहीं पाने पर ठेकेदार कि राशि राजसात कर निर्माण कार्य रोका गया था। अब सवाल ये उठता हे कि आखिर परिषद मे जो निर्माण कार्य चल रहे थे। उनको लेकर कमीशन बाजी के चलते गुणवत्ता का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? आखिर नप मे इन बीते दो वर्षो मे ऐसे कोई कार्य नहीं किए गए । जिसमे कह सके कि ये कार्य ईमान दारी से किया हो, वैसे भी परिषद मे 15 पार्षदो मे अधिक पार्षद भाजपा समर्पित हे। ऐसे मे इस समय निर्माण कार्यों को लेकर कई भाजपा और कांग्रेस के पार्षद मिल कर विरोध कर रहे हे।
नहीं हुए वार्डो मे कार्य – नगर परिषद के अधिकांश वार्डो मे बीते दो वर्षो मे नगर परिषद ने कोई निर्माण कार्य नहीं करवाए।साथ ही पुराने कार्य जो होना थे। उनमे भी खाना पूर्ति कि गई। ज़ब कि कई पार्षद अपने वार्डो मे नाली निर्माण, हेंडपम्प सुधार, सीसी निर्माण से लेकर अन्य कार्य को लेकर कई बार सीएमओ और अध्यक्ष से बोल चुके हे। कहा जाता हे कि जिस काम मे कमीशन अच्छा मिले वही काम इन दो वर्षो मे हुए हे। इस समय सीएम हेल्फ लाइन शिकायत भी नप के कार्यों को लेकर हो रही हे।इधर वार्ड 09 की पार्षद श्रीमति मांगू बाई आर्य ने कहा की मेरे वार्ड मे चार दिनों से पानी के नल नहीं आ रहे। साथ ही हेंड पम्प भी कई दिनों से ख़राब पड़ा हे। जिसको लेकर शिकायत की लेकिन अधिकारी और कर्मचारीयों ने सुध तक नहीं ली,
