सबका साथ, सबका विकास’ को लेकर कार्य करती है भाजपाः पटेल संगठन पर्व के तहत बूथ समिति की गई गठित

 

कानड। संगठन पर्व 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी कानड मंडल के ग्राम शाक्ति केन्द्र के तीन के बूथ 9 बूथ के बूथ समिति चयन के शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला निर्वाचन अधिकारी जयदीप पटेल ने कहा कि संगठन पर्व का चुनाव प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक स्थानीय समितियां के चुनाव समय सीमा के पहले ही संपन्न हो जाना चाहिए जिसमें सर्व समाज एवं प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ शामिल किया जाए। ताकि महिलाओं की शक्ति आगे बढ़े और आगामी चुनाव में बूथ पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो। महिलाएं सर्व समाज की हो इसके लिए स्थानीय समितियां के गठन में उनको शामिल किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास और सब का संकल्प यह भाव को लेकर काम कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम मालवीय, बाबुलाल बिजापारी, हरिनारायण यादव,केंद्र प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया,गोरव जैन,रहे और बूथ अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें बूथ समिति अध्यक्ष सहित 12 सदस्यीय कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह दरबार, महामंत्री मुकेश केलकर दिनेश बरेठा योगेश शर्मा दयाराम खजुरिया बनेसिंह चौहान अंकुर शिनदे महेश राजेश आर्य सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live