कलेक्टर ने उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व महाभियान 3 की प्रगति की जानकारी ली

 

कानड़।कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बुधवार को उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार से राजस्व महा-अभियान-3 की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि अभियान को पूरी गंभीरता से ले, लम्बित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जाए। फार्मर रजिस्ट्री एवं खसरा से आधार लिंक का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें, अभियान के तहत् कृषकों को किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देकर सैचूरेशन लाएं। कलेक्टर ने उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई करवाने के निर्देश भी नायब तहसीलदार को दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार, दिनेश बघेरवाल सहित कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live