आगर-मालवा, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनकल्याण पर्व की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, जन प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, श्री हरिनारायण यादव, मुकेश हरदेनिया, सचिन लोमवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
