पीएम केंद्रीय विद्यालय आगर मालवा में भारत स्काउट एवं गाइड का द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर आयोजित |

आगर मालवा 
पीएम केंद्रीय विद्यालय आगर मालवा में दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर 2025 को भारत स्काउट एवं गाइड का द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर दो दिवसीय रूप में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य  संतोष वर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड दल के विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार, स्वच्छता अभियान तथा समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से भारत स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने टेंट निर्माण का अभ्यास कर जीवन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
—–
इस अवसर पर स्काउट मास्टर  अरविंद शाक्यवाल,  रणधीर कुमार भारती,  सुनील यादव,  जयंत सिंह एवं गाइड कैप्टन  राजश्री शर्मा तथा  ऋचा वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दूसरे दिन सायंकाल कैंप फायर का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट-गाइड विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कैंप लीडर  अरविंद शाक्यवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर  रजनीश शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live