श्रीमद् भगवत वेद कथा आयोजन के लिए बनी समिति |

कानड़। नगर में आगामी 21 से 25 जनवरी 2025 से प्रसिद्ध कथा वाचक उच्च कोटि के विद्वान प्रकाश आर्य के मुखारविंद् से होने वाली श्रीमद् भगवत वेद कथा को लेकर के रविवार की शाम को महर्षि दयानंद विद्यालय आर्य वीर दल व्यायाम शाला पर एक बैठक आयोजित क़ी गई। जिसमें कथा आयोजन हेतु एक समिति का गठन. भी किया गया। समिति में अध्यक्ष को लेकर के नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी समाजसेवी विजय कुमार गोयण को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही कथा कों लेकर महिलाओं की समिति भी बनाई गई। जिसमें नगर परिषद की पार्षद विजयलक्ष्मी माली को महिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक के रूप मे पंडित काशीराम आर्य अनल को मनोनीत किया गया। अन्य समिति के पदाधिकारी समिति में चयन किए गए। इस अवसर पर समिति के सदस्य गण व आर्य समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live