सभा प्रधान ने श्रीराम वैदिक गुरुकुल का किया निरीक्षण 

आगर मालवा। गुरुवार को  मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल के यशस्वी प्रधान प्रकाश आर्य महू ने गणेश गौशाला चिपिया बड़ोद रोड मे निर्माणाधीन श्रीराम वैदिक गुरुकुल का निरीक्षण कर जानकारी ली, आर्य के साथ ओमप्रकाश आर्य महू, आर्य वीर दल के अधिष्ठाता काशीराम आर्य अनल कानड़, प्रचारक दिलीप आर्य,  दरबार सिंह आर्य संभागीय मंत्री भी मौजूद थे। निर्माणाधीन श्रीराम वैदिक गुरुकुल का निरीक्षण के बाद गुरुकुल समिति के सदस्यों ने सभा प्रधान आर्य और अन्य का पगड़ी बाँध कर  पुष्प माला से स्वागत किया।सभा प्रधान ने गुरुकुल की प्रशंसा कर सभी दानदाताओं ओर समिति सदस्यों की आभार माना। और कहा की आर्य समाज ने हमेशा धर्म की रक्षा कर समाज सुधार और शिक्षा को बडावा दिया हे। आज अनेको गुरुकुल, विद्यालय आर्य समाज के द्वारा संचालित कर महर्षि दयानन्द के सपनो को साकार किया हे। वैदिक गुरुकुल को शिक्षा ओर संस्कृति के लिये महत्वपूर्ण बताया।ओम प्रकाश आर्य महू ने गुरुकुल के लिए 51सौ रुपए का नगद सहयोग किया गया। साथ ही सभा प्रधान ने प्रकाश आर्य ने हरसम्भव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान रुगनाथ सिंह आर्य आम्बा देव, भगत सिंह आर्य गंगापुर, बलवंत सिंह कुण्डीखेड़ा अन्य गौशाला समिति के सदस्य मौजूद थे।उक्त जानकारी समिति सदस्य प्रताप आर्य के द्वारा दी गई

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live