आगर मालवा।अखिल भारतीय सोधिया राजपूत महासभा के तत्वाधान मे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों हुआ। जिसमे कबड्डी, दौड़ और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे प्रथम स्थान शिवाजी कबड्डी क्लब कायरा( सुसनेर),द्वितीय स्थान श्री राम कबड्डी क्लब बिनायगा, बीजानगरी बड़ोद,तृतीय स्थान सांवरिया सेठ कबड्डी क्लब भानपुरा(आगर ), मां अम्बे कबड्डी क्लब बड़ोद रहे।
जिसमे दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल सिंह, द्वितीय स्थान प्रधान सिंह एवं तृतीय स्थान दीवान सिंह ने बाजी मारी। उक्त आयोजन समाज के ज़िला अध्यक्ष बलवंत सिंह बोडाना कि अध्यक्षता मे किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव नारायण सिंह अध्यापक, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, तूफान सिंह, महासचिव राधेश्याम, गोविंद सिंह आर्य, शंकर सिंह आर्य, जिला संयोजक अब्बू सिंह (मदकोटा),
संचालक जिला महासचिव नरेंद्र सिंह बीजानगरी,संयोजक अंतर सिंह भी मौजूद रहे। सोंधिया राजपूत समाज के द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता हे। जिसमे जिले भर मे समाज के बालक बालिकाएं भाग लेते हे। इस आयोजन के बाद प्रदेशस्थर का आयोजन कर समाज के प्रतिभामान छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। जानकारी समाज के ज़िला मिडिया प्रभारी दारा सिंह आर्य के द्वारा दी गई।