जिला हज कमेटी अध्यक्ष एवं वक्फ बोर्ड जिला उपाध्यक्ष ने किया टीवी एक्ट्रेस स्नेहा का सम्मान

 

सुसनेर। रविवार को नगर परिषद सुसनेर की पूर्व पार्षद आशा भावसार की बेटी स्टार प्लस एवं वर्तमान में स्टार उत्सव प्रसारित सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” फेम टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार का हज कमेटी आगर जिलाध्यक्ष एवं वक्फ बोर्ड जिला उपाध्यक्ष तथा मदरसा बोर्ड के जिला प्रभारी जफर खान ने टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार के गर्मी की छुट्टियों में मुम्बई से सुसनेर आगमन पर उनके सुसनेर स्थित निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। जिला हज कमेटी अध्यक्ष जफर खान ने इस अवसर पर टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार को गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया एवं क्षेत्र का नाम देश आर्थिक राजधानी मायानगरी मुम्बई में रोशन करने के लिए हर्ष व्यक्त किया। साथ एक्ट्रेस स्नेहा भावसार द्वारा आगर जिले से जाने वाले हजयात्रियों का अनेक बार हज हाउस जाकर उनका सहयोग एवं सम्मान करने के लिए जिला हज कमेटी की ओर से आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर नगमा खान एवं मुस्तुफा मेव भी उपस्थित थे।

स्मरण रहे कि सुसनेर की बेटी स्नेहा ने स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में करिश्मा के रोल के साथ ही इश्कबाज सीरियल में ट्विंकल, मेरे साईं सीरियल में नुसरत एवं सुलक्षणा नामक लड़की के लीड रोल के साथ ही दंगल चेनल के सीरियल सासु मां ने मेरी कदर ना जानी में पवित्रा पाठक का नेगेटिव लीड रोल के साथ साथ जात ना पूछो प्रेम की, तंत्र, राधा कृष्ण, लाल इश्क सहित अनेक टीवी सीरियल एवं एड करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live