नागपंचमी पर्व के पुर्व श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

 

उज्जैन। संभाग आयुक्त आशीष सिंह एवं अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह द्वारा नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण की शुरुआत कर्कराज पार्किंग से की गई। यहां श्रद्धालुओं से चर्चा करने के उपरांत पैदल दर्शन मार्ग का निरीक्षण करते हुए भील समाज धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, हरसिद्धि पाल से पांच नंबर प्रवेश द्वार, विश्रामधाम, श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के रैंप, मार्बल गलियारा एवं मंदिर परिसर तक की संपूर्ण दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। भ्रमण के क्रम में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमावत एवं उप प्रशासक सत्यनारायण सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live