डॉ.कुरील को सीएमएचओ आगर का अतिरिक्त प्रभार      

आगर मालवा  कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह द्वारा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष कुरील, को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आगर-मालवा का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी एवं तत्कालीन प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता का स्थानांतरण आगर मालवा से जिला बड़वानी होने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आगर-मालवा डॉ. हरीश आर्य को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है। डॉ.आर्य मेडिकल अवकाश पर होने से अवकाश वापसी तक सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. कुरील, को सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live