नोडल अधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा जिले में कम पानी में फसलो का उत्पादन एवं खेती की नवीन तकनीकी का अवलोकन |

आगर-मालवा | जल शक्ति मिशन, केच द रेन के तहत जिले में पर्यवेक्षण हेतु जिले में पहुंची नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव ने जिले में कम पानी में फसलो का उत्पादन एवं खेती की नवीन तकनीकी का अवलोकन किया गया।
नोडल अधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र आगर में कम पानी एवं हल्की जमीन में किस प्रकार से फसलों को लिया जा सकता है की विधि का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में इसी विधि से ड्रेगन फ्रूट्स लगाये गये है। लगाने की तकनीक तथा अधिक फल उत्पादन के संबंध में जानकारीउपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा दी गई। साथ ही नीबू के पौधो को कम पानी में किस प्रकार से जीवित रखा जा सकता है उसके बारे में बताया तथा कम पानी वाली फसल तिल का अवलोकन कराया गया। तद्ोपरांत आत्मा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराई गई दाल मिल का अवलोकन कराया गया। दाल मिल से दाल बनाकर प्रोसेसिंग/ग्रेडिंग एवं मार्केटिंग स्व-सहायता समूह द्वारा कराई जायेगी। उसके उपरांत ग्राम कांकर में कृषक  के.एस.राठौर के फार्म हाऊस पर लगी हुई ड्रिप का अवलोकन कराया गया। जिससे किसान कम पानी में भी नीबू का उत्पादन प्राप्त कर रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live